Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस का स्टीकर लगाकर तस्करी: गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पुलिस का स्टीकर लगाकर तस्करी: गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
02 (28)

अल्मोड़ा। पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 4लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग तस्करी मामले में तस्करों के कब्जे से कुल 20.018 किलो गांजा बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत 89 हजार बताई जा रही है। भतरौंजखान पुलिस ने मोहान में चेकिंग अभियान के दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या-यूके-07एयू-4041 में पुलिस का स्टीकर लगाकर तस्करी कर रहे भूरे खां पुत्र पहलवान निवासी- लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा ऊधमसिंह नगर, हर्ष रावत पुत्र मनवर सिंह रावत निवासी- कुमाऊं कालोनी काशीपुर ऊधमसिंह नगर और कार्तिक दिक्षित पुत्र केशव किशोर निवासी- कुमाऊं कॉलोनी कचनाल काशीपुर के कब्जे से 10 किलो 768 ग्राम गांजा कीमत- 48 हजार बरामद कर तीनों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में भतरौंजखान पुलिस ने जीएमओयू की बस में सवार एक व्यक्ति दीपक नेगी (30) पुत्र ध्यान सिंह नेगी निवासी- बुड़ाखोली, भैरनखाला, सल्ट के कब्जे से 09 किलो 250 ग्राम, कीमत- 41 हजार बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीस अहमद ने बताया कि एसएसपी के सख्त निर्देश पर लगातार वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत नशे की तस्करी करने वालों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। लगातार चेकिंग के दौरान एक मामले में पुलिस का फर्जी स्टीकर लगाकर तथा दूसरे मामले में जीएमओयू की बस में गांजे की तस्करी करने वाले 04 तस्करों से 89 हजार रुपये का गांजा बरामद किया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने गांजा काशीपुर बेचने ले जाने की बात स्वीकारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही पर तहसीलदार का स्थानांतरण
Next: काश्तकारों ने की सरकारी आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.