Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  नगर पालिका रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आगमी सात जनवरी से शुरू होने वाले सात दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार महोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप से संचालित करने के लिए पालिका पूरा प्रयास करने में जुटी है। मेले में जहां स्थानीय कलाकरों के साथ लोक गायक अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं मेले में झूले, चरखी एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगाई जाएंगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग रुद्रनाथ महोत्सव की तैयारियों में जुट गई है। इस बार रुद्रनाथ महोत्सव शुद्ध उत्तराखंडी संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक भावना का 7 दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चें के सांस्कृतिक प्रदर्शन और लोक कलाएं, प्रसिद्ध गायकों और बैंडों द्वारा संगीतमय संध्याएँ, रुद्रकंठ, रुद्रनट व रुद्ररत्न प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, महिला सशक्तिकरण समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टाल एवं महिला समूहों के स्टाल भी मेले में लगाए जाएंगे। मेले में बच्चों एवं लोगों के लिए चरर्खी, ट्रेन, झूले, मौत का कुंआ समेत कई मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में खरीददारी के लिए विभिन्न दुकानें भी आवंटित की जाएंगी। नगर पालिका के अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि आगामी सात जनवरी से शुरू होने वाले सात दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर पालिका स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले में भव्य बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मेले को लेकर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैनखंडा महोत्सव देख कर लौट रहे सात लोगों को बस ने मारी टक्कर
Next: चार युवा चित्रकारों को मिलेगा मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.