Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म में फरार 25 हजारी इनामी पंजाब में दबोचा
  • देहरादून

नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म में फरार 25 हजारी इनामी पंजाब में दबोचा

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने पंजाब के मोहाली से धर दबोचा। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। वह मोहाली में कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा था। एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह मामला हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। वर्ष 2024 में आरिफ पुत्र कल्लू निवासी बटोली, कानपुर देहात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरिफ रानीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। उसने स्कूल जाने वाली नौंवी क्लास की एक नाबालिग बच्ची को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। फरार इनामी की गिरफ्तारी को एसटीएफ से टीम बनाई गई। जांच के दौरान पता चला कि शातिर अपराधी आरिफ पंजाब में किसी कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा है। इंस्पेक्टर यादविंदर बाजवा के साथ पहुंची टीम ने सप्ताह तक मोहाली में डेरा डाले रखा और मैन्युअल तरीके से काम किया। बलौंगी और मोहाली क्षेत्र के कबाड़ गोदामों में काम कर रहे मजदूरों का सत्यापन किया। तब एसटीएफ टीम ने रविवार को आरिफ को बलौंगी, मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
Next: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष बने भास्कर जोशी, शीतल सिंह महामंत्री

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.