Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 34 लोगों के शव बरामद, 10 की हुई शिनाख्त, 24 की शिनाख्त नहीं हो पायी
  • देहरादून

34 लोगों के शव बरामद, 10 की हुई शिनाख्त, 24 की शिनाख्त नहीं हो पायी

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

देहरादून। चमोली में आयी प्राकृतिक आपदा के परिपेक्ष्य में नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस की देखरेख में उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में एक कन्ट्रोल रूम गठन किया गया है, जिसका नम्बर 0135-2712685 एवं मोबाइल नम्बर 9411112985 है। नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था व प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में अभी तक 197 लोग लापता हैं। लापता लोगों में से 34 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं, जिनमें से 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 24 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लापता लोगों की पहचान के लिए मुख्यालय स्तर पर 09 फरवरी को उनके परिजनों हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अभी तक 86 परिजनों द्वारा सम्पर्क किया गया है। आपदा में लापता हुए लोगों की सूची एवं बरामद हुए शवों की पहचान हेतु उनका विवरण व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिजनों को भेजा जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभी तक 02 शवों की पहचान भी हो गयी है। आपदा में लापता एवं बरामद शवों की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जा रहा है। बरामद शवों के डीएनए सैम्पलिंग और संरक्षण के लिए राज्य एफएसएल की भी मदद ली जा रही है और सभी मानदंडों का पालन किया जा रहा है। बरामद शवों को मोरचरी कर्णप्रयाग, जोशीमठ और गोपेश्वर में रखा गया है। आपदा में लापता हुए लोगों की सूची एवं बरामद हुए शवों की पहचान हेतु अन्य राज्यों की पुलिस से भी लगातार पत्राचार किया गया है। शवों से मिले आभूषण, टैटू एवं अन्य पहचान चिन्हों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। जनपद चमोली में स्थापित कन्ट्रोल रूम का नम्बर 01372-251487 एवं मोबाइल नम्बर 9084127503 है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जल्द होगी तारीखों की घोषणा
Next: सांसद बलूनी ने राज्य सभा में उठाया चमोली त्रासदी का मामला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.