Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नाबालिग छात्रा का वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण ढहाए
  • राष्ट्रीय

नाबालिग छात्रा का वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण ढहाए

RNS INDIA NEWS 06/12/2025
rns featured image new

मंदसौर (आरएनएस)। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। आरोपियों पर 16 वर्षीय छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाकर अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा से 5 लाख रुपये की मांग की थी। भयवश छात्रा ढाई लाख रुपये दे चुकी थी, लेकिन शेष राशि न मिलने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता के परिजन मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और प्रकरण दर्ज किया।

घटना के बाद शामगढ़ में भारी आक्रोश देखा गया। पिछले तीन दिनों से लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। बाजार बंद रखे गए और नागरिकों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया।

प्रशासन ने शनिवार को आरोपियों के मकानों का निरीक्षण कर अवैध निर्माण पाए जाने पर उन्हें ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लगाने का संदेश दिया जा सकेगा।

घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत बताया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में लोगों में अब भी आक्रोश व्याप्त है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल से नौकरी लगाने के नाम पर 1.10 लाख हड़पे
Next: राशिफल 07 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.