Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, 2.93 लाख का गांजा बरामद
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, 2.93 लाख का गांजा बरामद

RNS INDIA NEWS 06/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-06 at 11.25.57_11zon

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.18 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद माल की कीमत लगभग 2.93 लाख रुपये आंकी गई है। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को भतरौजखान–रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास पुलिस टीम ने तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध दिखे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके बैग से 13.18 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरयाद (28 वर्ष) पुत्र हबीब अहमद, निवासी करतापुर रोड गदरपुर, मूल निवासी अलीगंज बुढ़ानपुर, जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सल्ट क्षेत्र से गांजा लाकर गदरपुर में ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। टीम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार के साथ हेड कॉन्स्टेबल आनन्द त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल उपेन्द्र कुमार और हेड कॉन्स्टेबल श्रवण सैनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 दिसंबर
Next: राशन कार्ड की ई-केवाईसी में आ रही दिक्कतों पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.