Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नवजात शिशु का खेत में मिला सिर, वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले महत्वपूर्ण तथ्य
  • चमोली

नवजात शिशु का खेत में मिला सिर, वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले महत्वपूर्ण तथ्य

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

चमोली (आरएनएस)। थराली थाना क्षेत्र के ग्राम हाट कल्याणी के पास 29 नवंबर को एक खेत में नवजात शिशु का सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही थराली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए उच्च स्तर पर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को मौके पर जांच की निगरानी करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और ड्रोन टीम ने क्षेत्र में विस्तृत सर्च अभियान चलाया तथा घटनास्थल से साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से संकलित किए। एसओजी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

दो दिसंबर 2025 को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा नवजात के सिर का पोस्टमार्टम किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। 72 घंटे तक पहचान न होने पर नवजात को हिंदू रीति-रिवाज और विधिवत सम्मान के साथ बाल-समाधि दी गई। भविष्य में संभावित जांच के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार मिला हुआ सिर लगभग एक दिन पुराने नवजात का है। रिपोर्ट के अनुसार नाक और कान में एयर बबल्स न पाए जाने से यह संकेत मिलता है कि शिशु मृत अवस्था में ही जन्मा था। गले की हड्डियों पर किसी प्रकार की क्षति नहीं मिली, जिससे गला दबाकर हत्या की संभावना समाप्त हो जाती है। नवजात की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटे जाने के साक्ष्य भी नहीं मिले। सिर पर स्वान-प्रजाति के किसी जानवर द्वारा काटे जाने जैसे निशान पाए गए। इससे संकेत मिलता है कि नवजात को संभवतः कहीं दफनाया गया था और किसी जानवर ने मिट्टी से निकालकर सिर को उस स्थान तक पहुंचाया, जहाँ वह मिला था।

इन तथ्यों के आधार पर अपराध, अनिष्ट कार्य या तांत्रिक गतिविधि जैसी प्रारंभिक आशंकाएँ अब लगभग समाप्त हो गई हैं। पुलिस ने इस मामले को शुरुआत से ही अत्यधिक संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया है। वैज्ञानिक आधार पर जांच की गई है और सभी साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार जांच पूरी पारदर्शिता और तथ्यों के आधार पर आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत
Next: आपदा प्रबंधन ने सिखाये आपदा से निपटने के गुर

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.