Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल के चार वन प्रभागों में बढ़ा मानव वन्यजीव संघर्ष
  • पौड़ी

गढ़वाल के चार वन प्रभागों में बढ़ा मानव वन्यजीव संघर्ष

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
default featured image
पौड़ी(आरएनएस)। वन संरक्षक गढ़वाल आकाश कुमार वर्मा ने बुधवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष व सुरक्षात्मक उपायो को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि चार वन प्रभागों में मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। इस वर्ष अभी तक 7 लोग अपनी जांच गंवा चुके हैं। जबकि 124 लोग घायल हुए हैं। बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून किया जाना और संवेदनशील क्षेत्रों का आंकलन कर जोखिम को घटना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अफसरों को संघर्ष की समस्याओं का निराकरण व जन जागरुकता को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। बुधवार को वन संरक्षक गढ़वाल आकाश कुमार वर्मा ने मानव-वन्यजीव संघर्ष व सुरक्षात्मक उपायों को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि गढ़वाल वन विभाग में वर्ष 2025 में जनवरी से अब तक गुलदार के हमलों में चार लोगों की जान गई है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 1 और बद्रीनाथ वन प्रभाग में 2 लोगों की गुलदार के हमले में मौत हुई है। बताया कि घायलों में भी गढ़वाल वन प्रभाग में सबसे ज्यादा 77, रुद्रप्रयाग में 31 व बद्रीनाथ प्रभाग में 16 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुलदार के बाद भालू के हमलों में इस वर्ष खासी बढ़ोत्तरी हुई है। खासतौर पर मई व नवंबर माह में यह हमले बढ़े हैं। जिसके कारणों की विभाग द्वारा पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय समीक्षा बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं, घटना स्थलों पर कार्मिकों की तैनाती, संसाधनों की उपलब्धता, आवश्यकता, जागरुकता व सुरक्षा के प्रति जनसंवाद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सीएफ गढ़वाल ने बताया कि विभाग ने प्रभागवार मानव-वन्यजीव संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चयन किया जा रहा है। जिसमें लगातार सामने आ रही घटनाओं, नए घटना स्थल, वन्यजीव के घटनाओं को किए जाने के पैटर्न को लेकर गहन आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ सामजस्य बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए जाने, जंगल समूह में आने, अंधेरे में बाहर न जाने, बुजुर्ग व बच्चों को अकेले ना छोड़ने, जंगल में पिकनिक की प्रवृत्ति से बचने की अपील की है। इस अवसर पर डीएफओ गढवाल अभिमन्यु मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी ने अफसरों और कर्मचारियों के किए तबादले
Next: विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय अनसूया मेला

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.