Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बंदरों के आतंक पर कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद वैभव पांडे ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

बंदरों के आतंक पर कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद वैभव पांडे ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
vaibhav

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से परेशान नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम पार्षद वैभव पांडे ने नगर निगम अल्मोड़ा और वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो नौ दिसंबर से चरणबद्ध जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। पांडे ने कहा कि बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। बच्चों के लिए विद्यालय तक पहुँचना कठिन होता जा रहा है, महिलाओं को बाजार आने-जाने में भय महसूस हो रहा है और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों द्वारा स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाए जाने और बिजली पोल के तार तोड़े जाने के कारण कई क्षेत्रों में अंधेरा और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। टेंडर प्रक्रिया और विभागीय औपचारिकताओं के नाम पर जनता और जनप्रतिनिधियों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है, जो अब असहनीय हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं किया गया तो आंदोलन की शुरुआत गांधी पार्क में धरने से की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा नगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से बाधित हो रहा यातायात, गैस ट्रक फंसने से लगा जाम
Next: करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.