Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान 91 टिन अवैध लीसा बरामद
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान 91 टिन अवैध लीसा बरामद

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-26 at 18.23.18_11zon

अल्मोड़ा। जागेश्वर रेंज की टीम ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान काफलीखान–गुणादित्य–भनोली मोटर मार्ग पर कसेड़मन्या नामक स्थान से 91 टिन अवैध लीसा बरामद किया। यह कार्रवाई वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर आशुतोष जोशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्यूआर टीम के सदस्य भी शामिल थे। अवैध लीसा बिना नंबरिंग के सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला। रात लगभग 11:30 बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्र में आगे-पीछे काफी दूरी तक सघन गश्त की, लेकिन अन्य स्थानों पर न तो अवैध लीसा मिला और न ही किसी मानवीय गतिविधि के संकेत मिले। बरामद लीसा को तत्काल सीज कर पिकअप वाहन से धौलादेवी लीसा डिपो में सुरक्षित जमा कराया गया। प्रकरण को पंजिकृत कर दिया गया है और वन विभाग अपराधियों का पता लगाने में जुटा है। इस कार्रवाई में वन दरोगा रितिक बिष्ट, वन आरक्षी बहादुर सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बगढ़वाल, योगेश चंद्र आर्य, कुंदन सिंह सुयाल, मनोज, दीपक और जगदीश (क्यूआरटी सदस्य) शामिल रहे। वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में समय-समय पर नियमित पेट्रोलिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी स्थान पर वन अपराध प्रकाश में आता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी रेंज कर्मचारी की किसी वन अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई तय होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 नवंबर
Next: राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.