Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अवंतिका भट्ट से की शादी, तपोवन में कुमाउनी रीति–रिवाज से लिए सात फेरे
  • देहरादून

यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अवंतिका भट्ट से की शादी, तपोवन में कुमाउनी रीति–रिवाज से लिए सात फेरे

RNS INDIA NEWS 25/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-25 at 22.25.32

ऋषिकेश। देशभर में लोकप्रिय यूट्यूबर सौरभ जोशी मंगलवार को अवंतिका भट्ट के साथ विवाह बंधन में बंध गए। ऋषिकेश के निकट तपोवन स्थित अलोहा रिजॉर्ट में कुमाउनी परंपराओं के अनुसार सादगीपूर्ण तरीके से विवाह समारोह संपन्न हुआ। शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य ही उपस्थित रहे और कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया।

हल्द्वानी निवासी सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट के परिवार सुबह ही अलोहा रिजॉर्ट पहुंच गए थे। विवाह से पूर्व हुए नृत्य-संगीत कार्यक्रम में परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सौरभ के लोकप्रिय व्लॉग्स में अक्सर साथ नजर आने वाले कुनाली ने भी समारोह में शामिल होकर जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

मंगलवार दोपहर पूजा-अर्चना के बाद सौरभ जोशी और अवंतिका ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया। विवाह के दौरान ली गई कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें प्रशंसकों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।

शादी पूरी तरह सादगी भरे माहौल में संपन्न हुई, जिसमें अत्यधिक भीड़ से बचते हुए केवल परिजनों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। जानकारी के अनुसार विवाह के बाद हल्द्वानी में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में सीवर लाइन विस्तार हेतु उच्च स्तरीय समिति की बैठक
Next: देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.