Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। इनमें से एक महिला ने फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर भूमि शर्मा के नाम से देहरादून में एक युवक से विवाह तक कर लिया था। पुलिस ने देहराखास पटेलनगर क्षेत्र से बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा (28 वर्ष) मूल निवासी बांग्लादेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि कोविड काल में वह अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके भारत आई थी। वर्ष 2021 में देहरादून पहुंचने के बाद उसने 2022 में एक स्थानीय हिन्दू युवक से विवाह कर लिया और परिचितों की मदद से भूमि शर्मा के नाम से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। महिला के पास से पुलिस को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ-साथ उसका मूल बांग्लादेशी पहचान पत्र (नाम बबली बेगम) भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या फर्जीवाड़े से भारत आकर दस्तावेज बनाने, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया। इसी क्रम में पुलिस ने कारगी रोड, कालिंदी विहार फेज-2 क्षेत्र से एक अन्य बांग्लादेशी महिला बॉबी खातून (41 वर्ष) को हिरासत में लिया। उसने बताया कि वह वर्ष 2023 में अवैध रूप से सीमा पार करके भारत आई थी और देहरादून में मजदूरी करके गुजारा कर रही थी। उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति बरामद हुई है। उसे शीघ्र भारत सरकार के निर्देशानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अवंतिका भट्ट से की शादी, तपोवन में कुमाउनी रीति–रिवाज से लिए सात फेरे
Next: सीएचसी पिलखी के भवन निर्माण को स्वीकृत हुए 14 करोड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.