Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोलीबारी के बाद भीड़ ने दो हमलावरों को पीट-पीटकर मार डाला
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी के बाद भीड़ ने दो हमलावरों को पीट-पीटकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 25/11/2025
rns featured image new

पटना। राजधानी पटना में रविवार को अपराधियों और उग्र भीड़ की बर्बरता के बीच हुई ट्रिपल मर्डर की घटना ने शहर को दहला दिया। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद की रंजिश में पहले बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोलियों से हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने भाग रहे दोनों हमलावरों को घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एक ही समय में तीन मौतों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने 65 वर्षीय अशर्फी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। उन्हें 5 से 6 गोलियां मारी गईं, जिससे बचने का कोई मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और भाग रहे दोनों शूटरों को पकड़ लिया। भीड़ का गुस्सा भड़क उठा और लाठी-डंडों से की गई पिटाई में दोनों हमलावरों की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस मृत दोनों हमलावरों की पहचान कर उनके आपराधिक इतिहास तथा घटना के पीछे छिपी साजिश का पता लगाने में जुटी है।

हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने प्रॉपर्टी विवाद सहित हर संभावित कोण से मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी पिलखी के भवन निर्माण को स्वीकृत हुए 14 करोड़
Next: नशे के आदी युवक से एक अवैध राइफल, एक बंदूक बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.