Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना
  • पौड़ी

पौड़ी में स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  नागरिक कल्याण मंच ने शहर में बिजली के स्मार्ट मीटरों के विरोध, पानी, बिजली, अन्य सभी सार्वजनिक सेवाओं की लगातार बढ़ती हुई दरों के खिलाफ डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियो ने हिंसक जंगली जानवरों, लावारिस पशुओं के आतंक से भी निजात दिलाने की मांग उठाई। सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर स्व.हेमवती नंदन बहुगुण की मूर्ति स्थल पर धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रही मूल्यवृद्धियां गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी बोझ डाल रही हैं, जहां पहले से ही महंगाई का दबाव है। स्मार्ट मीटरों से बिलों में अनुचित वृद्धि, बार-बार कटौती और अनावश्यक शुल्कों की शिकायतें बढ़ रही हैं, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। कहा कि इससे पूर्व शासन से लेकर प्रशासन को कई ज्ञापन दिए गए लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हिंसक जंगली जानवरों, लावारिस पशुओं, सुअर-बंदरों के आतंक से लोग भयभीत और त्रस्त है। लोग हमलों का शिकार होकर अपनी जान गवा रहे हैं। भय एवं आतंक के कारण कई जगहों से स्कूल बंद होने की सूचनाएं आ रही हैं। कहा कि इसने खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का समय आ गया है। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटरों की जबरन स्थापना पर तत्काल रोक लगाते हुए पुराने मीटरों को बहाल करने, पानी और बिजली की दरों में हाल की सभी वृद्धियों को वापस लिया जाए व भविष्य में किसी भी वृद्धि से पहले जन सुनवाई करने, सभी सार्वजनिक सेवाओं (जल आपूर्ति, बिजली, गैस, सार्वजनिक परिवहन आदि) में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए अनुचित शुल्कों पर सख्त कार्रवाई करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र निगरानी समिति गठित करने और गरीब परिवारों के लिए सब्सिडी और राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग उठाई। धरने में मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव गबर सिंह नेगी, गिरीश बड़थ्वाल, मोहित सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंजापुरी दर्शन को जा रही बस खाई में गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत
Next: जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.