Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुंजापुरी दर्शन को जा रही बस खाई में गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत
  • देहरादून

कुंजापुरी दर्शन को जा रही बस खाई में गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-24 at 21.15.53

देहरादून। टिहरी जिले में सोमवार को कुंजापुरी मंदिर के निकट गुजरात के श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय बस में 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेंद्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी—पुरौख—रिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई। बस में 29 यात्रियों के होने की संभावना की पुष्टि होने पर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और SDRF वाहिनी मुख्यालय से कुल पांच टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने खाई से घायलों को निकालकर रेस्क्यू अभियान तेज किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान: सीएम
Next: पौड़ी में स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.