Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूजेवीएनएल ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, 50 मकान ध्वस्त
  • देहरादून

यूजेवीएनएल ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, 50 मकान ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-23 at 20.31.55

विकासनगर(आरएनएस)। शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) की जमीन पर अतिक्रमण कर बसी बस्ती पर रविवार सुबह प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। शाम पांच बजे तक करीब 50 मकान जमींदोज कर दिए गए, जबकि शेष मकान और दुकानों को सोमवार को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान छह जेसीबी मशीनें लगातार काम करती रहीं और भारी पुलिस बल तैनात रहा। बस्ती के लोग अपने आशियाने बचाने की कोशिश में असफल होकर रोते-बिखलते अपना सामान समेटकर रिश्तेदारों के घर चले गए। प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही नोटिस जारी कर घर खाली करने को कहा था।
शक्ति नहर किनारे की सैकड़ों बीघा जमीन पर पांच दशक पहले बसावट शुरू हुई थी। गरीब मजदूरों ने पहले कच्चे मकान बनाए, जिन्हें बाद में पक्के मकानों में तब्दील कर दिया। इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी यूजेवीएनएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सौ से अधिक निर्माण ध्वस्त कर करीब छह सौ परिवारों को हटाया था। इस बार कुल सौ अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 18 थानों की पुलिस, दो कंपनी पीएसी (पुरुष), एक कंपनी पीएसी (महिला), एक प्लाटून जल पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद रही। एक कंपनी आईआरबी और एक प्लाटून जल पुलिस रिजर्व में रखी गई थी। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसपी देहात पंकज गैरोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल समेत 12 से अधिक दरोगाओं ने किया।
सुबह सात बजे से ही बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। फायर ब्रिगेड के वाहन सायरन बजाते हुए दौड़ते रहे और आंसू गैस के गोले छोड़ने की व्यवस्था भी की गई थी। ढकरानी क्षेत्र में महिलाएं कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीम ने मकान तोड़ दिए। ढालीपुर में कुछ लोगों ने स्वयं अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया।
यूजेवीएनएल के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को ही 600 परिवारों को नोटिस दिया गया था। समय पूरा होने पर रविवार सुबह से कार्रवाई शुरू की गई है और सोमवार तक सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो वर्षों में पाँच डॉक्टरों ने जुटाए 26 लाख रुपये — कई शहरों में धमाकों की साजिश का आरोप
Next: ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने एकल बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.