Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें तथा फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना में जो जो कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें अपेक्षित रूप से वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कम खर्च करने वाले विभागों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिए कि जल्द ही आगामी बैठक भी आयोजित की जाएगी। यदि अगली बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि जिला योजना के कार्यों में तेजी से कार्य किए जाएं। अवमुक्त धनराशि को व्यय करने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें, बल्कि जल्द से जल्द कार्यों को करते हुए वित्तीय प्रगति लाई जाए। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम जनहित से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, इसलिए इससे संबंधित सभी योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, जल संस्थान सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा योजनाओं के लाभार्थियों तक समय पर सुविधाएं पहुँचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व अपनी प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी ने विभागवार विवरण मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली में व्यापारियों ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध
Next: सल्ट के डबरा गांव में विस्फोटक की 161 छड़ें बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.