Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दहेज हत्या प्रकरण पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • देहरादून

दहेज हत्या प्रकरण पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सीओ ऋषिकेश डॉ. पूर्णिमा गर्ग और एडिशनल एसपी जया बलूनी को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पुलिस को मामले की गंभीर जांच कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। शिकायत पत्र के अनुसार, ऋषिकेश निवासी उमेश कुमार ने अपनी पुत्री सोनी की दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुत्री की शादी 02 जुलाई 2023 को सुमित पुत्र विनोद निवासी जाटव बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश से हुई थी। शादी के शुरुआत से ही पुत्री को उसके पति व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। इस संबंध में 30 सितंबर 2023 को थाना पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। पीड़ित पिता के अनुसार 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे पुत्री के ससुराल वालों ने हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के बाद सभी आरोपी शव को सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर आरोपों को देखते हुए महिला आयोग ने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला मानते हुए पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और दोषियों को कानूनन कठोर सजा दिलाई जाए। आयोग का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.93 लाख ठगे
Next: भगवान मद्महेश्वर की डोली का अंतिम पड़ाव गिरिया में भव्य स्वागत

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.