Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दस से कम छात्र संख्या पर नहीं मिलेगा स्कूल को नया भवन
  • रुद्रप्रयाग

दस से कम छात्र संख्या पर नहीं मिलेगा स्कूल को नया भवन

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में जहां छात्र संख्या 10 से कम है वहां भवन पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पर महज एक कक्ष बनाने की ही अनुमति दी जाएगी। नए भवन के लिए विभागीय स्तर पर स्वीकृति नहीं दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने इस बाबत विभागीय आदेश भी जारी किए हैं। उक्त विद्यालयों में पुनर्निर्माण के नाम पर महज एक ही कक्ष की स्वीकृति दी जाएगी। जनपद में प्राथमिक शिक्षा में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां छात्र संख्या निरंतर घटती जा रही है। ऐसे में इन विद्यालयों से शिक्षा विभाग को भवन पुनर्निर्माण के नाम पर भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जाएगी बल्कि एक कक्ष बनाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसी कक्ष में प्रधानाचार्य के साथ ही कक्षा का संचालन किया जाएगा। ऐसे में एक ओर जहां सरकारी धन को बचाने का प्रयास किया जाएगा वहीं छात्र संख्या की कमी के चलते 10 से कम छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन एक ही कक्षा-कक्ष में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि जनपद में 8 से 10 विद्यालय जर्जर की श्रेणी में है। जबकि यहां छात्र संख्या में भी 10 से नीचे हैं। इन विद्यालयों में भवन पुनर्निर्माण के नाम पर आए गए प्रस्ताव में महज एक कक्षा-कक्ष को बनाने की स्वीकृति दी जाएगी। एक ही कक्ष में प्रधानाचार्य कार्यालय के साथ ही कक्षा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभाग में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश घटती छात्र संख्या और सरकारी धन के दुरूपयोग को रोकने के लिए किया गया है। इन विद्यालयों के लिए नया भवन बनाने का प्रस्ताव पास नहीं किया जाएगा। पुराने भवन के साथ महज एक नए कक्षा-कक्ष बनाने को स्वीकृति दी जाएगी। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 10 से अधिक होगी वहां नियम लागू नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर चंबा में धरना स्थगित
Next: फर्जी बिलों से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.