Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराए के मकान से 300 किलो आरडीएक्स और दो एके-47 बरामद
  • राष्ट्रीय

फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराए के मकान से 300 किलो आरडीएक्स और दो एके-47 बरामद

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
rns featured image new

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मौके से लगभग 300 किलो आरडीएक्स, दो एके-47 राइफलें, 84 कारतूस और कुछ रासायनिक पदार्थ जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अनंतनाग निवासी डॉक्टर आदिल अहमद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को फरीदाबाद में किराए पर लिए गए एक कमरे की जानकारी मिली, जिसके बाद छापेमारी की गई।

बताया गया कि कश्मीर निवासी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में यह कमरा किराए पर लिया था। वह यहां स्वयं नहीं रहता था, बल्कि कमरे का उपयोग केवल सामान रखने के लिए किया जाता था। पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए, जिनमें विस्फोटक सामग्री और हथियार रखे गए थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह कमरा लगभग तीन महीने पहले किराए पर लिया गया था।

छापेमारी के दौरान 10 से 12 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले के तार जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
Next: मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.