Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन पंचायत सरपंचों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

वन पंचायत सरपंचों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-04 at 17.46.49

अल्मोड़ा। वन पंचायत परामर्शदात्री समिति के बैनर तले कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से आए वन पंचायत सरपंचों ने सोमवार को चौघानपाटा में एकत्र होकर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशा जोशी ने की, जबकि संचालन हेम चन्द्र कपिल ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वन पंचायत सरपंच संगठन लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार द्वारा अब तक इन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की तरह वन पंचायत सरपंचों को भी मानदेय दिया जाए, सरपंचों के लिए बीमा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, वन पंचायतों को समय पर लीसा और लकड़ी की रॉयल्टी मिले तथा वन पंचायत सलाहकारों का गठन सरपंचों की भागीदारी से किया जाए। संगठन ने यह भी मांग की कि वन पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए और परामर्शदात्री समिति के अध्यक्षों को बीडीसी बैठकों में भाग लेने का अधिकार मिले। धरना प्रदर्शन के दौरान अल्मोड़ा वन प्रभाग और सिविल सोयम अल्मोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। इसके बाद सरपंचों ने अपनी मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा। धरना समाप्त होने के पश्चात आंदोलनकारियों ने चौघानपाटा से लक्ष्मेश्वर तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई और अंततः जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना स्थल पर गणेश चन्द्र जोशी, दिनेश पिलख्वाल, विनोद पांडेय, दान सिंह कठायत, कमल सुनाल, भीम सिंह नेगी, खुशाल हरकौटिया, प्रयाग सिंह जीना, नयन सिंह मेहरा, माधो राम, नन्द किशोर, कल्याण सिंह, किशन राम, राजेन्द्र उप्रेती, नारायण सिंह नेगी, हीरा बल्लभ बेदवाल, बची राम भट्ट, सीमा तिवारी, कमलेश जीना, लीला बोरा, बिना विष्ट, हिम्मत सिंह, चन्द्र शेखर फुलारा सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: राष्ट्रपति मुर्मु ने किया राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.