Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वन दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तारीख में बदलाव, समूह ग परीक्षाओं का कार्यक्रम तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वन दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तारीख में बदलाव, समूह ग परीक्षाओं का कार्यक्रम तय

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नया कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग ने वन दरोगा भर्ती की शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की तारीखों में मामूली बदलाव करते हुए नई तिथियों की घोषणा की है, जबकि समूह ग के विभिन्न पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी।

आयोग के अनुसार, वन दरोगा भर्ती के लिए पहले 24, 25 और 26 नवंबर को शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 20, 21 और 22 नवंबर को आयोजित होगी। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों के अनुरोध पर लिया है, क्योंकि इन्हीं तिथियों पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वन विभाग के सहायक संरक्षक वन (एसीएफ) पदों की परीक्षा भी प्रस्तावित थी।

वन दरोगा भर्ती के लिए आयोग ने 31 जनवरी 2025 को विज्ञप्ति जारी की थी। इसके तहत 22 जून 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 25 अगस्त 2025 को मेरिट के आधार पर घोषित किया गया। अब चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा।

आयोग के अध्यक्ष जी. एस. मार्तोलिया ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षाओं में टकराव से बचने के लिए यह परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग सभी आगामी परीक्षाओं को तय समय पर संपन्न कराने के प्रयास में जुटा है, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस बीच आयोग ने समूह ग के अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती मेट, कार्य पर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक जैसे पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। इन पदों के लिए 4 अक्टूबर 2024 को विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसके बाद 19 जनवरी 2025 को लिखित परीक्षा और 18 अगस्त से 5 सितंबर 2025 के बीच टंकण परीक्षा आयोजित कराई गई।

अब इन पदों की मेरिट सूची जल्द जारी की जाएगी, जिसके बाद एक दिसंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ भर्तियों पर न्यायालय में विचाराधीन मामलों के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है, फिर भी परीक्षाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 अक्टूबर
Next: सीएम धामी ने किया सीमांत गांव मिलम का दौरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.