Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को केंद्र की मंजूरी, 18 माह में देनी होंगी अनुशंसाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को केंद्र की मंजूरी, 18 माह में देनी होंगी अनुशंसाएं

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को स्वीकृति दे दी गई। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों की समीक्षा कर अपनी अनुशंसाएं सरकार को देगा।

नए वेतन आयोग को अस्थायी निकाय के रूप में गठित किया जाएगा, जिसमें एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। आयोग को अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी होंगी। आवश्यकता पड़ने पर आयोग अनुशंसाओं को अंतिम रूप देने से पहले किसी विशेष विषय पर अंतरिम रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार, आयोग अपनी अनुशंसाएं तैयार करते समय देश की आर्थिक स्थिति, राजकोषीय अनुशासन, विकास और कल्याणकारी व्यय के लिए संसाधनों की उपलब्धता, गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं की वित्तीय स्थिति, राज्य सरकारों की आर्थिक क्षमता तथा केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की वेतन संरचना को ध्यान में रखेगा।

सरकार के अनुसार, केंद्रीय वेतन आयोगों का गठन समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे, सेवानिवृत्ति लाभों और अन्य सेवा शर्तों में आवश्यक बदलाव सुझाने के लिए किया जाता रहा है। सामान्यतः ऐसे आयोगों की अनुशंसाएं हर दस वर्ष में लागू की जाती हैं। इस परंपरा के अनुसार, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के वेतनमान और लाभों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों की अनुशंसा करना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्रवात ‘मोंथा’ का असर, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
Next: अल्मोड़ा: 08 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.