Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चक्रवात ‘मोंथा’ का असर, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चक्रवात ‘मोंथा’ का असर, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
weather image

देहरादून। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मोंथा’ का असर उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से मंगलवार सुबह से दून, हल्द्वानी और हरिद्वार समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। कुमाऊं के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम पर इसका प्रभाव बना रह सकता है।

कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से कुमाऊं में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का असर फिलहाल जारी है। इसके कारण दिन के समय बादल छा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

चक्रवात ‘मोंथा’ दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव वाले क्षेत्र से उत्पन्न शक्तिशाली तूफान है। यह समुद्र से नमी खींचकर तेज हवाओं और भारी बारिश का कारण बनता है। फिलहाल यह चक्रवात कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के मौसम पर कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग ने की आवारा कुत्तों को लेकर गाइडलाइन तैयार
Next: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को केंद्र की मंजूरी, 18 माह में देनी होंगी अनुशंसाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.