Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुर्व्यवहार और धमकियों के विरोध में चौखुटिया सीएचसी स्टाफ ने जताया रोष, दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

दुर्व्यवहार और धमकियों के विरोध में चौखुटिया सीएचसी स्टाफ ने जताया रोष, दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-25 at 20.49.46_11zon

अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया के मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शनिवार को गहरा रोष प्रकट किया। स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और अपने साथ हो रही घटनाओं के खिलाफ जिलाधिकारी तथा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ को उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चिकित्सकों को डराने-धमकाने और राजकीय कार्यों में व्यवधान डालने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कई बार अस्पताल में नारेबाजी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर भय का माहौल बनाया गया है। स्टाफ का कहना है कि सभी चिकित्सक चौबीसों घंटे पूरी निष्ठा और उपलब्ध संसाधनों के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इस तरह के माहौल में काम करना कठिन होता जा रहा है। अस्पताल की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. दीप्ति शिखा और डॉ. सुरभि माथुर ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की मौखिक शिकायत दी है।
डॉ. दीप्ति शिखा ने बताया कि हाल ही में अस्पताल में एक व्यक्ति ने उनके साथ बदसलूकी की, ऊंची आवाज में बात की और बिना अनुमति वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उसने वीडियो बनाना बंद किया। वहीं, 21 अक्टूबर को एक अन्य व्यक्ति ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए बाहर मिलने की धमकी दी। इसी तरह 10 अक्तूबर की रात एक मरीज के तीमारदार ने डॉ. सुरभि माथुर से भी अभद्र भाषा में बात की। स्टाफ ने कहा कि इन घटनाओं से महिला चिकित्सक भयभीत हैं और उन्हें अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। बिना अनुमति वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे डॉक्टरों और स्टाफ के आत्मसम्मान, मनोबल और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 23 अक्टूबर को दोपहर लगभग दो बजे कुछ लोग अस्पताल परिसर में पहुंचकर डॉ. अमित रतन सिंह के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्टाफ का कहना है कि जिन मरीजों को उपचार और भोजन न मिलने के आरोप लगाए गए, उन्हें समय पर इलाज और सुविधा दी गई थी, जिसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल के रिकार्ड में उपलब्ध है। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आई।
मेडिकल स्टाफ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से वे गहरी मानसिक पीड़ा में हैं और लगातार हो रही बदसलूकी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से अस्पताल और चिकित्सकों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। स्टाफ ने बताया कि अस्पताल में अप्रैल 2025 से अब तक 20,615 ओपीडी, 2,337 आपातकालीन सेवाएं, 1,033 आईपीडी और 126 सामान्य प्रसव कराए गए हैं। इसके बावजूद भी यदि उत्पीड़न की स्थिति बनी रही तो चिकित्सक कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मेडिकल स्टाफ ने प्रशासन से घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमानत पर छूटा आरोपी अराजकता पर उतारू
Next: जमीन बेचने के नाम पर 9.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक युवती समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.