Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव
  • अल्मोड़ा

विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
IMG-20251025-WA0003

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ को चौखुटिया संबद्ध करने के आदेश के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आदेश को जनहित के विरुद्ध बताया और तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञों की पहले से ही कमी है, ऐसे में चिकित्सकों का स्थानांतरण आमजन के उपचार अधिकारों के साथ अन्याय है। विधायक के नेतृत्व में हुए इस विरोध के बाद अंततः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया। आदेश रद्द होने के बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया। अब जिला अस्पताल में दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक पूर्व की भांति सेवाएं देते रहेंगे। घेराव के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहरा, अंबी राम, शहाबुद्दीन, प्रकाश चंद्र जोशी, दिनेश नेगी, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, किरण आर्य, दीपा साह, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी, मनोज कुमार वर्मा, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट,शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, हिमांशु मेहता, भैरव गोस्वामी, गुंजन चम्याल और निर्मल रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.