Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस स्मृति दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

पुलिस स्मृति दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर में बीते वर्ष कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 186 पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी-कर्मचारियों को नमन किया गया, जिनमें उत्तराखंड पुलिस के चार जवान भी शामिल रहे। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास बताया और उत्तराखंड पुलिस के उन वीर जवानों के बलिदान को याद किया जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें अपर गुल्मनायक पुष्कर चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी, आरक्षी धनराज और आरक्षी गोकुल लाल शामिल रहे। श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, क्षेत्राधिकारी संचार राजीव कुमार टम्टा, महिला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, पीएसी कंपनी कमांडर और इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के सभी थाना, चौकी और फायर स्टेशनों में भी शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी का झांसा देकर फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर 3.44 लाख हड़पे
Next: केदारनाथ हाईवे पर दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.