Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 13 दिनों से लापता प्रदीप का नहीं लगा सुराग
  • पिथौरागढ़

13 दिनों से लापता प्रदीप का नहीं लगा सुराग

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
rns featured image new

पिथौरागढ(आरएनएस)। टनकपुर-तवाघाट हाईवे में जौलजीबी से धारचूला के मध्य किमखोला -ढुंगातोली के पास खाई में गिरे वाहन में सवार चालक का अभी तक पता नही चल सका है। पुलिस की विफलता देखते हुए अब मुख्यमंत्री से एसआईटी जांच की मांग की जा रही है। गत 5 अक्टूबर को पातों गाव निवासी प्रदीप सिंह दरियाल अपने स्कार्पियो वाहन से धारचूला को जा रहा था। देर रात्रि वाहन किमखोला ओर ढुंगातोली के बीच मोड़ पर गहरी खाई में गिर गया। रात को हुई इस दुर्घटना की किसी को भनक तक नही लगी। दूसरे दिन उसके स्वजनों ने प्रदीप का फोन नही लगने और उसके नही पहुंचने की सूचना बलुवाकोट थाना पुलिस को दी। बलुवाकोट और जौलजीबी पुलिस जांच में जुटी। काफी देर खोजबीन के बाद वाहन खाई में मिला। प्रदीप का कोई पता नही चला। वाहन काली नदी से लगभग 20-25 मीटर ऊप्पर मिला था जिससे यही अनुमान लगाया गया कि प्रदीप के काली नदी तक गिरने की संभावना काफी कम है।
पुलिस और स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु प्रदीप का पता नही चल सका। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कहा है कि प्रदीप का फोन वाहन के पास मिला था। पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर उसके लापता होने का पता नही लगाया है। उन्होंने कहा है कि उसका दूसरा मोबाइल फोन होने की संभावना जताई जा रही है। उस मोबाइल की लोकेशन एक बार नेपाल के एक स्थान पर मिलने की भी चर्चा है।उन्होंने पुलिस की खोजबीन पर सवाल उठाते एसआईटी जांच की मांग की है।
26 अक्टूबर तक जांच को लेकर सकारात्मक उत्तर नही मिलने पर 27 अक्टूबर को मुनस्यारी के शास्त्री चौक पर पुलिस के विरुद्ध एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार हेतु जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी की
Next: 13 सदस्यीय दल ने काला नाग चोटी का किया सफल आरोहण

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.