Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • थाना दिवस पर दन्या पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • अल्मोड़ा

थाना दिवस पर दन्या पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। थाना दन्या में रविवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, वार्ड सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस पेंशनर और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याएं जानीं। नागरिकों द्वारा रखी गई शिकायतों और सुझावों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दन्या पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना दिवस के दौरान लोगों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों से बचाव के लिए सावधानी बरतें और इस जानकारी को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक भी पहुँचाएं। इसके अलावा लोगों को बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार या मजदूर न रखने की सलाह दी गई। दीपावली के दृष्टिगत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में नवीन कानूनों की जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों—डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098—की जानकारी साझा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशासकीय जूनियर और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी वेतन संकट में नहीं मना रहे दीवाली
Next: दून अस्पताल के बाहर युवक को मारी गोली

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.