Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अशासकीय जूनियर और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी वेतन संकट में नहीं मना रहे दीवाली
  • देहरादून

अशासकीय जूनियर और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी वेतन संकट में नहीं मना रहे दीवाली

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य सहायता प्राप्त जूनियर और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। दीवाली पर बिना वेतन हजारों शिक्षक-कर्मचारियों की दीवाली के त्योहार पर भी असर पड़ा है। उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए करीब तीन अरब रुपये का बजट जारी किया। लेकिन राज्य सहायता प्राप्त जूनियर और प्राइमरी स्कूलों में दो महीने से वेतन नहीं आया है। इन स्कूलों के वेतन भत्तों के लिए 80 करोड़ रुपये की दरकरार है। मामला शासन स्तर पर लटका हुआ है। रविवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शासन और वित्तीय प्रशासन की नकारात्मक रवैये के कारण शिक्षक-कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। दीपावली जैसे त्यौहार पर भी वेतन नहीं मिलने से हजारों परिवार निराशा में हैं। प्रान्तीय महामन्त्री डॉ. महावीर सिंह विष्ट ने कहा कि अगर शीघ्र वेतन संकट दूर नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आंदोलनात्मक करने के लिए बाध्य होगा। प्रान्तीय अध्यक्ष स्वतन्त्र मिश्रा ने कहा कि राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के वेतन की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। ऑनलाइन बैठक में जिलाध्यक्ष पौड़ी भारत विष्ट, जिलामंत्री संदीप रावत, अनिल चमोली, केशर कोठियाल, प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल, यतेन्द्र गौड़, संदीप मैंदोला, शशि भूषण अमोली, संजय रावत, कैलाश चन्द्र, राधा कृष्ण वल्लभ ममगाई समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे पर रोडवेज बस से भिड़ी कार, दो घायल
Next: थाना दिवस पर दन्या पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.