Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में लैंड जिहादियों के कब्जे से 9000 एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लैंड जिहादियों के कब्जे से 9000 एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई: धामी

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में अब तक 9000 एकड़ से अधिक जमीन ‘लैंड जिहादियों’ से मुक्त कराई गई है। सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी ‘हरी’ या अन्य किसी रंग की चादर डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने  रुड़की में नवनिर्मित भाजपा दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि उत्तराखंड की जनसांख्यिकी और मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और यह केवल उनका ही नहीं बल्कि पूरी देवभूमि का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही ‘लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ व ‘थूक जिहाद’ जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। धामी ने कहा, “अब तक 9000 एकड़ से अधिक जमीन ‘लैंड जिहादियों’ से मुक्त कराई गई है। 250 अवैध मदरसों को सील करने के साथ ही 500 से अधिक अवैध ढांचो को हटाया गया है और यह काम अभी जारी है।” उन्होंने कहा, “अब कोई भी जिहादी, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाला, कहीं हरी चादर, नीली चादर, पीली चादर, लाल चादर डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत सनातन हिंदू धर्म को बदनाम करने वाले छद्मवेश धारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हाल में हमारी सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा कानून बनाकर राज्य में चलने वाले मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय भी लिया है। धामी ने कहा कि यह कानून लागू होने के बाद राज्य में 01 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त हो जाएगा और प्रदेश के हर मदरसे में राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित पाठ्यक्रम लागू होगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक बार फिर स्प्ष्ट करना चाहते हैं कि यूसीसी किसी वर्ग को निशाना बनाने के लिए नहीं बल्कि सभी नागरिकों की समानता के लिए लाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा ने किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान
Next: शिक्षकों ने की विभागीय पदोन्नति परीक्षा कराने की मांग

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.