Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा ने किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान
  • अल्मोड़ा

दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा ने किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में रविवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिखर तिराहे से हुई, जहां से कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य बाजार क्षेत्रों में पहुंचे तथा व्यापारियों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व स्वदेशी को प्रोत्साहित करने का अवसर है। सभी लोगों को स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ाना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं’ का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों द्वारा ‘लोकल फॉर वोकल’ को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी के स्वदेशी अभियान का लाभ सीधे स्थानीय व्यापारियों तक पहुंच रहा है। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो भारतीय आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू), मदन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, आनंद भोज, जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी, पंकज लटवाल, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नामित जोशी, देवाशीष नेगी, दीपक पंत, आशीष जोशी, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला और शैलेंद्र शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार डिपो की बस में युवकों ने की तोड़फोड़
Next: उत्तराखंड में लैंड जिहादियों के कब्जे से 9000 एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई: धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.