Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे के किनारे मिली युवती की अधजली लाश .. जांच में जुटी पुलिस
  • हरिद्वार

हाईवे के किनारे मिली युवती की अधजली लाश .. जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 18/10/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच लग रही है।
हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव मिला: जानकारी के मुताबिक श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को जब शव पर नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू की।
शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा: पुलिस ने सबसे पहले इलाके के लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि शव का काफी जला हुआ है। वहीं हरिद्वार पुलिस की तरफ से जो जानकारी मिलती है, उसके अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। मृतका की आयु लगभग 20 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है।
पुलिस की कार्रवाई जारी: पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौका मुआयना किया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वर्तमान में मृतका की शिनाख्त की कार्यवाही प्रचलित है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार या नजदीकी पुलिस थाने में तत्काल सूचित करें।
पुलिस का बयान: इसके साथ ही एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
Next: राशिफल 19 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.