Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चेन और मोबाइल फोन छीनने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चेन और मोबाइल फोन छीनने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/10/2025
rns featured image new

आरोपी ने चेन व मोबाइल 40 हजार में हरियाणा निवासी दोस्त को बेचा

हरिद्वार(आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से चेन और ज्वालापुर में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस व सीआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और सोने के चेन के टुकड़े बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र के पास सुबह टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपट ली थी। महिला के बेटे प्रशांत राय ने 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 17 अक्तूबर की रात को जमालपुर जाने वाली नहर पटरी के पास से आरोपी रवि खत्री निवासी राजबिहार नियर फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चेन का टुकड़ा, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और उसी नशे की लत के चलते उसने यह वारदातें कीं। उसने बताया कि 14 सितंबर की सुबह उसने शिवालिक नगर में महिला की चेन छीनी थी और उसी दिन ज्वालापुर के शंकर आश्रम के पास एक व्यक्ति का मोबाइल भी झपटा था। बाद में उसने चेन और मोबाइल अपने साथी आकाश खत्री निवासी सफियाबाद, थाना कुंडली, जिला सोनीपत हरियाणा को 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। चेन का एक टुकड़ा उसके पास बचा हुआ था, जिसे बेचने के लिए वह जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वारदात के वक्त लोगों को डराने के लिए वह तमंचा रखता है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्र्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी होंगे उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव में शामिल
Next: बीडीसी सदस्यों को सिखाए विकास और बजट प्रबंधन के गुर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.