Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में नैनीताल बैंक की दोराहा शाखा में लगी आग, पाया काबू
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नैनीताल बैंक की दोराहा शाखा में लगी आग, पाया काबू

RNS INDIA NEWS 17/10/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाजपुर के दोराहा स्थित नैनीताल बैंक शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। घटना के समय बैंक में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। धुआं फैलते ही लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। स्थिति गंभीर होती देख बैंक अधिकारी हिमांशु और पुलिसकर्मी गिरजा शंकर ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए आग बुझाने वाले उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक सुमित भंडारी ने बताया कि सुबह सभी कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी पास रखे कपड़े में जा लगी और आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे बैंक में फैल गया। एहतियातन सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। प्रबंधक के अनुसार, समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बैंक के अधिकारियों ने आग लगने की वजह की जांच कर आगे ऐसी घटना न दोहराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में युवक की मौत पर बीमा कंपनी को देने होंगे 19.50 लाख
Next: भागीरथी इको सेंसिटिव जोन में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.