Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • चमोली

डीएम गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 17/10/2025
rns featured image new

 – भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर डीएम ने सभी जनपद वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर सभी जनपद वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिवर फ्रंट विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल से धाम में किए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और ब्रह्मकपाल क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने एराइवल प्लाजा का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।बदरीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार महेंद्र आर्य, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थूक कर रोटी बनाने वाले वाले रेस्तरां का फूड लाइसेंस निरस्त
Next: गढ़वाल विवि में जल्द होगी कुलसचिव, वित्त अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.