Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फेक नैरेटिव के इर्द-गिर्द घूम रही भाजपा संगठन और सरकार की राजनीति: करन माहरा
  • देहरादून

फेक नैरेटिव के इर्द-गिर्द घूम रही भाजपा संगठन और सरकार की राजनीति: करन माहरा

RNS INDIA NEWS 17/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा संगठन और सरकार पर निशाना साधा है। माहरा ने आरोप लगाया है कि सरकार की राजनीति अब कुछ तयशुदा शब्दों- फेक नैरेटिव, अर्बन नक्सल और जिहाद के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास असल मुद्दों पर जनता से कहने के लिए कुछ नहीं बचा है और ये शब्द अब उनकी असफलता को ढकने का जरिया बन गए हैं। माहरा ने कहा कि अगर इन तीन शब्दों को मुख्यमंत्री के भाषण से हटा दिया जाए, तो उनके पास जनता से कहने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री अब इन्हीं शब्दों को अपनी ढाल बना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में हो रहे घोटालों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक घोटालों का खुलासा हो रहा है, जिनमें भर्ती घोटाला, खनन में लूट और सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने के मामले शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में फंसे हुए हैं, मगर मुख्यमंत्री आंख मूंदकर बैठे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार पर भी गंभीर सवाल उठाए। माहरा के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में कुछ हजार रुपये की मशीनें लाखों में खरीदी जा रही हैं और करोड़ों रुपये का गोलमाल किया गया है। माहरा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा के अंदर ही एक बड़ी लॉबी मुख्यमंत्री को उनकी कुर्सी से हटाने की साज़िश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इन तमाम गंभीर मुद्दों पर बात करने की बजाय, मुख्यमंत्री बार-बार वही पुराने शब्द दोहराकर जनता की भावनाओं से खेलते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद का सर्वांगीण विकास जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की प्राथमिकता
Next: दीपावली पर्व पर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को दिए दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.