Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
rns featured image new

सरकार ने दी 50 बेडेड अस्पताल की मंजूरी, शासनादेश जारी

एसडीएच में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही मिलेगी एक्स-रे मशीन

 

देहरादून। अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति देते हुये शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति के साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन व अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जायेगी। जिस हेतु स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीध्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार व आम लोगों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसका शासनदेश जारी कर विभागीय अधिकारियों को अस्तपाल के विस्तार की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि 50 शैय्यायुक्त उप जिला अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। एसडीएच मानकों के अनुरूप अवसंरचनात्मक कार्यों व आवश्यक पदों के सृजन को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीघ्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि चौखुटिया में अस्पताल के उच्चीकरण होने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इसका लाभ विकासखण्ड द्वाराहाट, भिकियासैण के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के कई गांवों को मिल सकेगा। जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Next: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.