Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • म्यूचुअल फंड में 93 लाख की गड़बड़ी, ब्रांच मैनेजर समेत सात पर धोखाधड़ी का केस
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल

म्यूचुअल फंड में 93 लाख की गड़बड़ी, ब्रांच मैनेजर समेत सात पर धोखाधड़ी का केस

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। हल्द्वानी में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की शाखा में लाखों की गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि ब्रांच ऑपरेशन्स एग्जिक्यूटिव से लेकर मैनेजर तक ने मिलकर निवेशकों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी की। साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने शिकायत मिलने पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के अधिकारी सचित मेहरा ने पुलिस को बताया कि शाखा में तैनात गौरव कुमार गर्ग ने अपने साथियों—रिलेशनशिप मैनेजर योगेश वरुण और ब्रांच मैनेजर विनोद प्रकाश के साथ मिलकर निष्क्रिय पड़े निवेशक खातों को निशाना बनाया। इन लोगों ने सिस्टम एक्सेस और डिजिटल हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल कर पैन, ईमेल, मोबाइल नंबर और बैंक खातों में फर्जी बदलाव किए। इसके बाद तीन निवेशकों के खातों से फर्जी रिडेम्पशन कर करीब 93 लाख 85 हजार रुपये उड़ाए गए।

जांच में सामने आया कि गौरव गर्ग ने करीब 80 लाख रुपये अपने नियंत्रण वाले खाते में ट्रांसफर किए और फिर यह रकम विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में भेज दी। एटीएम और ओटीपी के जरिये उसने अनधिकृत निकासी भी की और कुछ रकम नकद अपने साथियों में बांट दी।

कंपनी ने जुलाई 2024 से अगस्त 2025 के बीच आंतरिक जांच कर पूरी कहानी उजागर की। खुलासा हुआ कि आरोपियों ने निवेशकों की निजी जानकारी के साथ छेड़छाड़ की, फर्जी हलफनामे और बैंक घोषणाएं तैयार कीं और पूरी ठगी को वैध लेनदेन का रूप देने की कोशिश की।

मुख्य आरोपी गौरव गर्ग के साथ मोहित तोमर, रुकमणि, पंकज गर्ग और ओमप्रकाश गुप्ता की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने सभी के दस्तावेज जब्त कर जांच तेज कर दी है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दस्तावेज़ों की जांच और खातों के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, पूरे गिरोह की जड़ें खंगाली जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को इस सीट से मिला टिकट
Next: प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.