Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • रोडवेज बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर
  • उत्तरकाशी

रोडवेज बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

– 14 बच्चे घायल, एक गंभीर छात्र हायर सेंटर रेफर
– बस में सवार दो अन्य लोगों को भी चोट आई

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा के समीप एक रोडवेज ने बच्चों को बैठा रही खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी। इसमें 14 छात्र-छात्राएं घायल हो गए जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर एक गंभीर छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं बस में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक निजी विद्यालय की स्कूल बस दोबाटा के समीप बच्चों को बैठा रही थी। तभी अचानक बड़कोट की ओर से आ रही रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। बसों के टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना के समय बस में 30 बच्चे सवार थे। उसमें से 14 बच्चे चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
वहीं रोडवेज बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर टक्कर के बाद स्कूल बस आगे बढ़ जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बच्चों का सीएचससी बड़कोट में उपचार चल रहा है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उसकी एक गलती से बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई थी। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने बताया है कि बस की भिड़ंत में घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है। उनमें से एक बच्चे अक्षांत के सिर पर चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़ी क्रेन से टकराई, मची चीख पुकार
Next: ततैयों के हमले में मां और बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

साइड देते समय कार खीर गंगा नदी में जा गिरी, 4 यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.