Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़ी क्रेन से टकराई, मची चीख पुकार
  • हरिद्वार

भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़ी क्रेन से टकराई, मची चीख पुकार

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

– 6 से ज्यादा लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

हरिद्वार(आरएनएस)।   जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।  हादसा बढ़ेडी राजपूतान गांव के पास हुआ।  बताया जा रहा है कि देर रात उस समय चीख पुकार मच गई, जब हरिद्वार की ओर से आ रही रोडवेज बस ने निर्माणधीन हाईवे पर खड़ी क्रेन में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास क्षेत्र के लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला।  इसके बाद घायलों को पास के हॉस्पिटल में भिजवाया गया।  इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए है।  घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर मंगलवार देर रात हरिद्वार से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मेरठ डिपो की रोड़वेज बस रुड़की की ओर जा रही थी।  जैसे ही रोडवेज बस बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गांव में नेशनल हाईवे पर पहुंची तो इसी दौरान रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर निर्माणधीन हाईवे पर खड़ी क्रेन से टकरा गई।  बताया गया है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।  वहीं हादसा होने के बाद बस में बैठे सवारियों में चीख पुकार मच गई।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ने हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और बस के अंदर फंसे ड्राइवर को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया।  राहत की बात ये रही कि ज्यादा सवारियों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी घटनास्थल पर पहुंचे।  सबसे पहले उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।  बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे लगवा दिया है, जिससे राहगीरों को किसी तरह की समस्या न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 अक्टूबर
Next: रोडवेज बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.