Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मदरसे में शिक्षिका को कमरे में बुला छेड़छाड़, मौलवी समेत 7 पर केस
  • हरिद्वार

मदरसे में शिक्षिका को कमरे में बुला छेड़छाड़, मौलवी समेत 7 पर केस

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना हुई है। एक मदरसे में 3 महिला टीचर्स के साथ मारपीट किए जाने और छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शिक्षिकाओं ने मौलवी समेत 7 अन्य पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिरान कलियर थाना पुलिस ने मौलवी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक मदरसे में तीन शिक्षिकाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मौलवी और उसके सात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कई वर्षों से वह बच्चों को मदरसे में पढ़ा रही हैं। 12 अक्टूबर को मदरसे में पढ़ाई के दौरान एक मौलवी ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मौलवी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
शिक्षिका की दो महिला सहकर्मी जब उसे बचाने के लिए पहुंची तब मौलवी ने अपने 7 साथियों रिहान, मोहम्मद शाद, अफान, सुहैल आरिस और समीर को बुलाकर तीनों के साथ मारपीट की और पीड़िताओं के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि मौलवी पहले से उन पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत उन्होंने मदरसा प्रबंधक से की थी। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा की तहरीर के आधार पर सोमवार देर शाम मौलवी और उसके सात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीओ का फर्जी चालान भेज अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 196 करोड़ की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.