Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आपदा की जद में आए स्कूलों को समय पर ठीक करें : डीएम
  • पौड़ी

आपदा की जद में आए स्कूलों को समय पर ठीक करें : डीएम

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री पोषण जिला परियोजना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान गंभीरता से हो। इसके लिए रोस्टर के अनुसार स्कूलों का नियमित निरीक्षण करते हुए बच्चों की काउंसलिंग की जाए व उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल त्रिपालीसैंण की गुणवत्ता और वहां की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाए। वर्चुअल लैबों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। निर्माण कार्यों की वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा हो। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बच्चों तक न पहुंचे। बीआरसी और सीआरसी स्तर पर आयरन दवाओं तथा एल्बेंडाजोल की एक्सपायरी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को कम से कम 15 दिन पहले दे दी जाए। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार में इनवर्टर, गीजर, वाशिंग मशीन आदि खरीदने के लिए ढाई लाख की अतिरिक्त स्वीकृत भी दी। आपदा प्रभावित विद्यालयों के भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीईओ नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि वर्तमान में 1335 प्राइमरी, 252 उच्च प्राथमिक और 302 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज संचालित हैं। शिक्षा विभाग के अंतर्गत तीन प्रमुख केंद्र पोषित योजनाएं समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री योजना और पीएम पोषण योजना जनपद चल रही है। बैठक में एडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला, डीएसओ अरुण वर्मा, कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह और सभी बीईओ मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वदेशी भावना से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत : कुंदन परिहार
Next: आरटीओ का फर्जी चालान भेज अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.