Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनै ने पाया प्रथम स्थान
  • अल्मोड़ा

जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनै ने पाया प्रथम स्थान

RNS INDIA NEWS 10/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने ‘क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में विकासखंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनै, कक्षा आठ, बोनाफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश पांडे, कक्षा दस, राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना द्वितीय स्थान पर और कामाक्षी, कक्षा दस, राजकीय इंटर कॉलेज मनान तृतीय स्थान पर रहीं। जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 13 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगोष्ठी में निर्णायक मंडल में अशोक रावत, दीप जोशी और पंकज जोशी शामिल रहे। वहीं, लिखित परीक्षा के निर्णायक के रूप में प्रभाकर जोशी, मदन भंडारी और ललित जलाल ने दायित्व निभाया। समस्त प्रतिभागियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक शिक्षक एवं ब्लॉक विज्ञान समन्वयक के रूप में भुवन पांडेय, प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदन भंडारी, जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान एवं प्रवक्ता, डायट अल्मोड़ा, तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 63वीं शाखा थल में शुरू
Next: मुख्यमंत्री ने मृतक उपनल कर्मियों के आश्रितों को दिए 50-50 लाख के चेक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.