Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में जल्द लगेंगे बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर
  • पौड़ी

पौड़ी में जल्द लगेंगे बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  मंडल मुख्यालय पौड़ी में जल्द ही उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगने जा रहे हैं। यूपीसीएल ने इसको लेकर तैयारी कर दी है। जिले के कोटद्वार और श्रीनगर डिवीजनों में स्मार्ट मीटर इन दिनों लग रहे है। पौड़ी डिवीजन के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं के भी अब स्मार्ट मीटर अगले महीने से लगने शुरू हो जाएंगे।पौड़ी में अभी तक महज 44 स्मार्ट मीटर बिजली विभाग ने लगाए हैं। ये भी पंपिंग पेयजल योजनाओं पर अधिकतर लगे हैं। अन्य उपभोक्ताओं के अभी तक साधारण मीटर ही लगे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायतें भी कम हो जाती है। हालांकि स्मार्ट मीटर को लेकर श्रीनगर आदि में विरोध भी हुआ है। बिजली विभाग पौड़ी के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत ने बताया कि जिले के श्रीनगर और कोटद्वार में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाएं जा रहे है। कोटद्वार में करीब 16 हजार स्मार्ट मीटर लगने है। जबकि श्रीनगर में साढ़े 7 हजार स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसी तरह से पौड़ी में 7200 स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी है। कोटद्वार में करीब 8 हजार तो श्रीनगर में करीब दो हजार स्मार्ट मीटर लग चुके है। बिजली विभाग के ही अकेले पौड़ी डिवीजन में छोटे बड़े 53 हजार उपभोक्ताओं है। जबकि जिले में यह आंकड़ा करीब दो लाख से अधिक का है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग बिल संबंधी समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं उपभोक्ता चाहे तो अपने मीटर को आने वाले समय में प्रीपेड भी भी कनर्वट कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगाएं जाने से विभाग को भी मौन पॉवर कम लगेगी और मीटर रिडिंग को लेकर कुछ काम कम हो जाएगा। रावत के मुताबिक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर ही बाद में साफ्टवेयर में बदलाव कर प्रीपेड में बदले जा सकेंगे। ऐसे में उपभोक्ता अपने बिजली खपत को नियंत्रित भी कर सकते है और अपने लोड के मुताबिक ही इसका संचालन भी कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी दून में समूह की महिलाओं ने तैयार की दिवाली के लिए एलइडी लाइट
Next: एनएच के निर्माण से सतपुली मल्ली का संपर्क मार्ग टूटा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.