Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • देहरादून

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   शरद पूर्णिमा पर मधुबन आश्रम की ओर से मंगलवार को नगर में श्रीजगन्नाथ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान नगर हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंजायमान हो उठा। मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम की ओर से 28वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। आश्रम हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंज उठा। यह यात्रा आश्रम से लेकर कैलाशगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा पुल, मुख्य बाजार, रेलवे रोड होते हुए गुरु नानक इंटर कॉलेज परिसर में यात्रा संपन्न हुई। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। जिस मार्ग से रथ को निकाला गया, उस मार्ग पर भक्तों ने झाडू से साफ-सफाई भी की। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे, साधु-संत और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा, भक्ति संगीत और हरि-नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और समरसता का उत्सव है। यह यात्रा हमें सेवा, त्याग और समाज में प्रेम फैलाने की प्रेरणा देती है। यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने झाडू लगाकर अपनी सेवा दी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की यह भूमि सदैव से अध्यात्म का केंद्र रही है, और यहां की हर गलियों में भक्ति की धारा प्रवाहित होती है। इन संस्थाओं ने किया सहयोग रथ यात्रा को सफल बनाने में ऋषिकेश के विभिन्न आश्रम धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। जिसमें हेमकुंड साहब मैनेजमेंट ट्रस्ट, निर्मल आश्रम, कैलाश आश्रम, कबीर चौरा आश्रम, गोपाल मंदिर, अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल, नेपाली क्षेत्र, आंध्र आश्रम, रोटरी क्लब, लायंस क्लब रॉयल, पंजाबी महासभा, नगर उद्योग व्यापार मंडल, घाट रोड व्यापार मंडल, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आदि शामिल रहे। ये रहे उपस्थित रथ यात्रा में शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वान, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, मधुबन आश्रम के प्रबंधक हर्ष कौशल, प्रतीक कालिया, सचिन रस्तोगी, शिवमूर्ति कंडवाल, बीना देवी, रश्मि, स्वाति आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग के लोगों ने नृसिंहाचल पर्वत के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग की
Next: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.