Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अथरबनी ग्रामसभा में सखी बाजार आउटलेट का शुभारम्भ, समूह की महिलाओं की आर्थिकी होगी बेहतर
  • अल्मोड़ा

अथरबनी ग्रामसभा में सखी बाजार आउटलेट का शुभारम्भ, समूह की महिलाओं की आर्थिकी होगी बेहतर

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-30 at 15.40.42 (1)

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की अथरबनी ग्रामसभा में मंगलवार को सखी बाजार आउटलेट की शुरुआत हुई। ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से खोले गए इस आउटलेट का उद्घाटन दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सखी बाजार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस आउटलेट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर सकेंगी। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि यह जनपद का दूसरा सखी बाजार है और यह स्वयं सहायता समूहों के प्रयास से संचालित होगा। दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि सखी बाजार महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सहायक है। समूह अध्यक्ष निशा जोशी ने कहा कि इस पहल से समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी ने इसे महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संयुक्त उदाहरण बताया। गौरतलब है कि एनआरएलएम के अंतर्गत महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर जीवनस्तर सुधार रही हैं। सखी बाजार इसी प्रयास को एक मंच उपलब्ध कराता है, जहां खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों जैसे स्थानीय सामान प्रदर्शित किए जाते हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को विपणन, ब्रांडिंग और ग्राहक तक सीधे पहुंचने का अवसर मिलता है। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी ममता कनवाल, एनआरएलएम डीटीई गंगा आर्या, खंड विकास अधिकारी एस. एस. दरियाल, खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रहमत हुसैन, ग्राम विकास अधिकारी पंकज सुनोरी, एरिया कोऑर्डिनेटर कमला जोशी, पार्वती बिष्ट, सीएलएफ अध्यक्ष सीमा कुमारी, कमला जोशी, दीपा उप्रेती सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 सितम्बर
Next: उत्तराखंड बोर्ड के 9वीं और 11वीं के छात्रों के 31 तक होंगे पंजीकरण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.