Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वच्छता पखवाड़े में विजेताओं को दिया पुरस्कार
  • रुद्रप्रयाग

स्वच्छता पखवाड़े में विजेताओं को दिया पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 28/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। स्वच्छता पखवाड़े के मौके पर ब्लॉक सभागार में आयोजित एक ग्रंथिक कार्यक्रम में 16 ग्रामीण टीमों ने रंगोली, लोक गीत एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी तथा खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि चण्डी प्रसाद भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़े में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती तक यह अभियान मनाया जाएगा। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न सहकारिता से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गांवों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। रंगोली प्रतियोगिता में उड़ान सहकारिता, मनसूना नवकिरण सहकारिता, नारायणकोटि देवभूमि सहकारिता, फाटा सहित सभी 16 प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल, जगदीश लाल, डॉ. मनीष रावत, कृषि प्रभारी भरत सजवाण, उद्यान प्रभारी हरेन्द्र सिंह पंवार, एडीओ पंचायत बलवीर लाल, मुरतकिस, बलवीर राणा, प्रेमलाल, भीम सिंह नेगी, राजेन्द्र थपलियाल, एनआरएलएम ब्लॉक मैनेजर रणजीत रावत, रीप ब्लॉक समन्वयक अरुण बुटोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौंडियाल, उत्तम राणा, चन्द्रमोहन उखियाल, देवेन्द्र चन्द्र देवशाली, एकता पंवार, सतीश सत्कारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिभागी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों का आरोपियों की गिरफ्तारी को कोतवाली में हंगामा
Next: 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : गौरव पांडे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.