Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने दुकान से नहीं बिकने दी शराब
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने दुकान से नहीं बिकने दी शराब

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के निकट शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया और शराब की दुकान से शराब नहीं बिकने दी। दुकान के बाहर महिलाएं दिन भर पहरा देती रहीं। इधर, यूकेडी ने भी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। शनिवार को वार्ड 2 अपर बाजार की महिलाएं सुबह ही शराब की दुकान के बाहर जमा हो गई। महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दुकान से शराब बेचने का प्रयास किया गया तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगी, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। बीते दिन से रुद्रप्रयाग नगर में शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। शुक्रवार को महिलाओं ने रात 8 बजे तक दुकान के बाहर धरना दिया और किसी तरह शराब बिकने नहीं दी। जबकि शनिवार को महिलाएं सुबह ही दुकान के बाहर पहुंच गई। उन्होंने एकजुट होकर दुकान से शराब बेचने का विरोध किया। जिसके चलते शराबी दुकान तक नहीं पहुंच सके। जबकि महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक दुकान अन्यत्र शिफ्ट नहीं होती उनका विरोध जारी रहेगा। महिला जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी, राखी देवी, आशा देवी ने कहा कि जब तक दुकान यहां से नहीं हटाई जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि वह दुकान के कारण होने वाली अव्यवस्थाओं से अब ऊब चुकी है। जिस तरह के माहौल से उनका गुजरना पड़ रहा है उसके लिए अब दुकान हटाकर ही चैन की सांस लेंगे। इधर, महिलाओं के आंदोलन को उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, जिला महामंत्री अजीत भंडारी, प्रकाश भट्ट, आशुतोष भंडारी, विक्रम सिंह सहित कई लोगों ने समर्थन दिया और धरने में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की
Next: जमीन मालिक सही है या ठग, ग्राहक खुद भी कर सकेंगे जांच

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.