Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • युवती से छेड़खानी में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर केस दर्ज
  • रुद्रप्रयाग

युवती से छेड़खानी में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। चन्द्रापुरी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अगस्त्यमुनि थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उधर, आरोपी शिक्षक फरार है। बजरंग दल ने शिक्षक की इस हरकत की निंदा कर कड़ा विरोध किया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि चन्द्रापुरी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद यासीन ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने स्कूल में बुलाया। वह उसे स्कूल में आने के लिए लगातार फोन कर दबाव डालता रहा। पीड़िता की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि जब वह स्कूल पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था। उसने पहले उसे कंप्यूटर के समीप बैठाया और बाद में अपने पास बैठने का दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। साथ ही उसका बैग और मोबाइल भी अपने पास रख लिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और वहां से भागकर निकल आई। मंगलवार को युवती ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिसके बाद अगस्त्यमुनि थाने में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक मोहम्मद यासीन निवासी बेडूबगड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद अगस्त्यमुनि और चन्द्रापुरी क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। बुधवार सुबह इस मामले को लेकर बजरंग दल ने भी काफी विरोध किया। बजरंग दल के चमोली विभाग संयोजक राहुल खन्ना ने कहा कि यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। पहाड़ में ऐसे दुराचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पहाड़ में ऐसे लोगों द्वारा किए जा रहे अनैतिक कृत्य रोकने के लिए अभियान चलाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसयूआई ने लगाया पुलिसकर्मी पर युवक से मारपीट का आरोप
Next: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.